Thursday Aug 20, 2026

₹10,050 नकद, ताश के पत्ते और 6 मल्टीमीडिया सेट मोबाइल फोन भी बरामद

आरोपितों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत टनकपुर में मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पुलिस ने टनकपुर में शारदा घाट रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, टनकपुर कोतवाली के SSI पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में SOG एवं टनकपुर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने ₹10,050 नकद, 52 ताश के पत्ते, 06 मल्टीमीडिया सेट मोबाइल फोन भी बरामद किए। आरोपितों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में अभियोग दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तार किए गए हैं ये आरोपी:

1.शेर बहादुर पुत्र निवासी भूरे का बगीचा, मनिहारगोठ, टनकपुर।

2.जाहिद हसन निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास, टनकपुर।

3.मोहम्मद आसिफ निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास, टनकपुर।

4.रजत गुप्ता निवासी वार्ड नं. 3, उत्सव गार्डन के पास, टनकपुर।

5.मुकेश कुमार निवासी वार्ड नं. 6, FCI रोड, टनकपुर।

6.सुनील कश्यप निवासी वार्ड नं. 01, शारदा गार्डन, टनकपुर।

7.रवि कश्यप निवासी नायकगोठ, टनकपुर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

SI कमलेश भट्ट प्रभारी SOG

SSI पूरन सिंह तोमर

SI अकरम अहमद

HC महेंद्र डंगवाल SOG

HC मो. नासिर SOG

HC राम लाल

HC प्रकाश सिंह

HC कैलाश चौसाली

कांस्टेबल कुलदीप सिंह SOG

कांस्टेबल सूरज कुमार SOG

कांस्टेबल अनिल गुप्ता




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.