Tuesday Feb 10, 2026

औषधि निरीक्षक हर्षिता के नेतृत्व में 7 मेडिकल स्टोरों का औचक मुआयना

कफ की संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए

पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही दवाओं की बिक्री सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत। कोडीनयुक्त कफ सिरप तथा अन्य मनःप्रभावी (Psychotropic) औषधियों की बिक्री पर रोकथाम के लिए चंपावत जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध श्रेणी की दवाओं के 7 नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि इन नमूनों को परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राजकीय औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया।

मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करती ड्रग निरीक्षक हर्षिता।

 

अभियान के दौरान थोक एवं खुदरा के 7 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। सभी प्रतिष्ठानों में दवाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं क्रय-विक्रय अभिलेख जांच में सही पाए गए। जांच के दौरान स्टोरों में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही दवाओं की बिक्री सुनिश्चित किए जाने की भी समीक्षा की गई। निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के कोई भी मनःप्रभावी अथवा एंटीबायोटिक दवा विक्रय नहीं करने की हिदायत दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.