Monday Apr 13, 2026

बनबसा के बमनपुरी के भूमिया मंदिर में हवन व भंडारे के साथ भागवत कथा का पारायण

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा की बमनपुरी ग्रामसभा के भूमिया मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा का हवन और भंडारे के साथ पारायण हो गया।

भंडारा।

आज 12 अप्रैल को रविवार को कथा के अंतिम दिन कथावाचक डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट ने यज्ञ और हवन के महात्मय की जानकारी दी। कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और आत्मिक बल मिलता है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन को प्रभु की भक्ति में समर्पित करने का आह्वान किया। पुराेहित दयाकिशन पंत ने पूजा-अर्चना कराई। मुख्य यजमान जीवन सिंह नेगी और भावना नेगी के साथ दर्जनों लोगों ने सुख-शांति के लिए हवन में आहुति दी। इस मौके पर विमला सजवाण, नवीन जोशी, त्रिलोचन जोशी, दीपू रौतेला, अशोक जोशी, केतन भट्ट, दिनेश भट्ट, अनिल उप्रेती, हरीश रावत, अशोक, केशव जोशी, भवन भट्ट, गणेश उपाध्याय, कुलदीप रावत, पीतांबर जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग माैजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.