Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर ककरालीगेट के रावत फार्म में 18 फरवरी से शुरू होगा 7 दिनी राष्ट्रीय सरस फूड फेस्ट एवं चंपावत महोत्सव

मार्च 2023 में टनकपुर में 10 दिवसीय सरस मेला हुआ था

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में 3 साल में दूसरी बार राष्ट्रीय सरस फूड फेस्ट एवं चंपावत महोत्सव (सरस मेला) होगा। CDO डॉ. जीएस खाती ने बताया कि टनकपुर ककरालीगेट के रावत फार्म में 18 फरवरी से शुरू होने वाला महोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में देशभर के SHGs (स्वयं सहायता समूहों) की 60 से अधिक दुकानें लगेंगी। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

 

 

CDO डॉ. जीएस खाती ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से SHGs की महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए सीधा मंच मिलेगा। हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पाद और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहित कर 'VOCAL FOR LOCAL' को बढ़ावा दिया जाएगा।

महोत्सव के जरिए ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना, उनके हस्तशिल्प व कृषि उत्पादों को नया बाजार मिलने के साथ चंपावत जिले को खास पहचान मिल सकेगी। मेला अवधि में चंपावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में  साहसिक खेल सहित विभिन्न आयोजन भी होंगे।

टनकपुर में दूसरी बार सरस महोत्सव होगा। इससे पूर्व 19 मार्च से 28 मार्च 2023 तक टनकपुर रावत फार्म में 10 दिवसीय सरस मेला आयोजित किया गया था।

CDO डॉ. जीएस खाती।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.