Wednesday Jun 3, 2026

कुमाऊं के 3 और गढ़वाल मंडल के 4 मुख्य चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए आदेश

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड के 7 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुमाऊं के 3 और गढ़वाल मंडल के 4 सीएमओ का स्थानांतरण किया गया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने ये स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ये स्थानांतरण किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय।

 

नई स्थानांतरण सूची के मुताबिक अब अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चंद्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय नए मुख्य चिकित्साधिकारी होंगे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.