Wednesday Feb 4, 2026

बसकुनी बहुउद्देशीय शिविर में 896 ग्रामीणों ने विभागीय योजनाओं का लाभ मिला 

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत लोहाघाट की न्याय पंचायत बसकुनी स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में लगे बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में 1098 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की, जिनमें से 896 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। 80 से अधिक प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए गए।

बसकुनी शिविर में समस्याएं सुनतें DM व अन्य अधिकारी।

DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर मे धौनी शिलिंग निवासी महेश राम ने अपनी 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्री सुहाना के दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु प्रार्थना पत्र दिया। डीएम के निर्देश पर शिविर में ही सुहाना का दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। दो वर्षों से बीमार सुहाना के निशुल्क इलाज हेतु बेहतर चिकित्सकीय संस्थान में उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास भी शुरू किए गए। कुल सात लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर में ही तैयार कराए गए। डुमडई निवासी 59 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने विधवा पेंशन न लगने की शिकायत की। शिविर में ही उनकी विधवा पेंशन स्वीकृत कराई गई। इस दौरान श्रम विभाग ने छह श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए। बोराबुंगा, लोहाघाट निवासी पूरन सिंह का श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत कार्ड भी बनाया गया। शिविर में प्राप्त 128 से अधिक शिकायत पत्रों में से 98 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग ने 103, पशुपालन विभाग ने 32, आयुष/होम्योपैथी विभाग ने 182, डेयरी विभाग ने 60, जिला आपदा प्रबंधन ने 11, पंचायती राज विभाग ने आठ, ग्रामीण विकास विभाग ने 42, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 10, राजस्व विभाग ने 37, सहकारिता विभाग ने 24, कृषि विभाग ने 44, उद्यान विभाग ने 34, मत्स्य विभाग ने पांच, सेवायोजन विभाग ने 29, समाज कल्याण विभाग ने आठ, पूर्ति विभाग ने 22, श्रम विभाग ने 21, ऊर्जा निगम ने 53 लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया। 98 लोगों का आधार पंजीकरण, संशोधन तथा समान नागरिक संहिता के अंतर्गत पंजीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए।

ये रहे शिविर में मौजूद:

दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, सुभाष बगोली, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, CDO डॉ. जीएस खाती, एसडीएम नीतू डागर, CAO धनपत कुमार, BPO कविंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.