Saturday Sep 19, 2026

बाराकोट क्षेत्र का मामला, पुलिस खोजबीन में जुटी

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट/लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र की एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी ने घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर परिजनों ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

 

परिजनों के मुताबिक कल 15 जनवरी को किशोरी ने परिवार से बाजार जाने की बात कही। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची,  तो आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई‌। लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर किशोरी के पिता ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी। लोहाघाट पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद गुमशुदगी का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ अहम सुराग हाथ लगने की भी बात सामने आ रही है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.