जिला गंगा समिति की बैठक में स्वच्छता व कचरा प्रबंधन को लेकर DM ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जमा कूड़े को भी हटाएं
देवभूमि टुडे
चंपावत। DM मनीष कुमार ने चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, मां पूर्णागिरि परिसर एवं बनबसा क्षेत्र में सीवरेज कार्यों में तेजी लाने को कहा। आज 15 जनवरी को कलक्ट्रेट में हुई जिला गंगा समिति की बैठक में उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को 15 जून तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं लीगेसी वेस्ट का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

DM ने AMA, DPRO और सभी BDO को गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग संग्रहित कर, सूखा कूड़ा कंपैक्टर स्थल तक पहुंचाने की हिदायत दी। वन क्षेत्रों को कूड़े से मुक्त रखने के लिए CCTV कैमरे साहित सभी उपाय करने को कहा गया। साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां जमा कूड़े की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जमा कूड़े को भी हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, CMO डॉ. देवेश चौहान, SDM नीतू डांगर, APD विमी जोशी, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट, चंपावत नगरपालिका के EO भरत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.