टनकपुर में ककरालीगेट के पास बने कच्चे गोदाम में लगी आग
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में ककरालीगेट के पास एक ग्रामीण के घर के पास बने गोदाम में आग लग गई। कच्चे गोदाम में लगी आग से कई हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

टनकपुर ककरालगेट में बीती रात धीरज सिंह के गोदाम में एकाएक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखी साइकिल एवं अन्य घरेलू सामान जल गया। ग्राम प्रधान ललिता सिंह ने बताया कि धीरज सिंह घर के पास बरामदे में आग जलाते थे। रात को आग सेंकने के बाद उन्होंने उसे बुझा दिया था। रात्रि में अचानक गोदाम में आग भड़क गई। जिससे गोदाम में रखी साइकिल घरेलू सामान और छप्पर जल गया। किसी तरह लोगों ने आग को बुझाया। प्रधान के मुताबिक आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है। विभागीय आकलन के बाद वास्तविक नुकसान का पता लग सकेगा।
© 2026. All Rights Reserved.