लधिया घाटी के साल गांव के दिवान सिंह बोहरा की मौत
परिवार में कोहराम मचा
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी के एक युवक की पहाड़ी से लुढ़के पत्थर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार मै कोहराम मच गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि साल गांव के दिवान सिंह बोहरा (35) 14 जनवरी को बकरी चराने जंगल गए थे। इसी बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर रहीं महिलाओं की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

एकाएक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। दिवान सिंह बोहरा के परिवार में पत्नी व बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय घाट में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने कमजोर माली स्थिति को देखते हुए मृतकाश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
© 2026. All Rights Reserved.