Wednesday Feb 4, 2026

DM मनीष कुमार ने टनकपुर तहसील का निरीक्षण किया

सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से रखने के साथ ही

कार्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। DM मनीष कुमार ने जिले की इकलौती मैदानी तहसील टनकपुर (पूर्णागिरि) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, अभिलेख कक्ष, RCMS कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया। DM ने न्यायालयों में चल रहे वादों की स्थिति, वादों के निस्तारण की प्रगति और ऑनलाइन कोर्ट कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि RCMS (राजस्व केस प्रबंधन सिस्टम) पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्ट की जानकारी का रोज अपडेट किया जाए, ताकि वादकारियों को समय पर सही जानकारी मिल सके।

टनकपुर तहसील का मुआयना करते DM मनीष कुमार।

तहसील कार्यालय के अभिलेखों एवं दस्तावेजों के रखरखाव की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए DM ने निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से रखे जाएं। कार्यालय में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

DM ने राइट टू सर्विस, CM हेल्पलाइन और अन्य जन शिकायतों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। 14 जनवरी को हुए निरीक्षण के दौरान SDM आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश नेगी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.