चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन चुनाव के 2 माह बाद भी नहीं करा सका शपथ
देवभूमि टुडे
चंपावत। CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) का जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है निर्विरोध चुनाव होने के करीब 2 माह बीतने के बाद भी कतिपय कारणो से शपथ की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। जिससे संगठन के जरूरी कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे।
CZPA के चुनाव पिछले साल 17 नवंबर को हुए थे। चंद्रबल्लभ ओली अध्यक्ष, देवेंद्र चंद देवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, हयात राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश सिंह बिष्ट महामंत्री,शुभम गौड़ सचिव, दिनेश भट्ट कोषाध्यक्ष और मोहम्मद नवी अंसारी संयुक्त सचिव चुने गए थे। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए थे। चुनाव हुए 59 दिन बीत चुके है, लेकिन संगठन की शपथ लटकी है।
शपथ नहीं कराने का संगठन ने अधिकारिक रूप से कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि संगठन मुख्यमंत्री से शपथ करवाना चाहता था, पर ऐसा हो न सका। संगठन ने दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में शपथ की तारीख भी तय कर दी थी, लेकिन ये तारीख भी आगे खिसका दी गई थी। तबसे मामला अटका हुआ है।
कई मीडिया कर्मियों का कहना है कि पत्रकारों के एक प्रमुख संगठन की ये हालत यकीनन मायूस करती है। पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के मसलों को प्रभावशाली ढंग से उठाने के लिए अक्टूबर 2022 में CZPA का गंठन हुआ था। चुनाव और शपथ की प्रक्रिया 19 नवंबर 2022 तक पूरी कर ली गई थी। कार्यकाल पूरा होने से 2 दिन पूर्व 17 नवंबर को चुनाव तो हुए, लेकिन शपथ न हो सकी। अलबत्ता अब अगले 1 सप्ताह में शपथ ग्रहण होने की संभावना जताई जा रही है
© 2026. All Rights Reserved.