Wednesday Feb 4, 2026

BJYM प्रदेश अध्यक्ष का चंपावत जिले में हुआ स्वागत  

बाराकोट, लोहाघाट, चंपावत, अमोड़ी, टनकपुर, बनबसा में हुए कार्यक्रम  

देवभूमि टुडे

चंपावत। BJYM (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का चंपावत जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाराकोट, लोहाघाट, चंपावत, अमोड़ी, टनकपुर और बनबसा में स्वागत कार्यक्रम हुए।                       

BJP जिला कार्यालय में BJYM जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। दावा किया कि उनके दम पर BJP हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले BJP की विचारधारा से जुड़कर समाज के हित में कार्य करें। कार्यकर्ताओं से कहा कि  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा सहित BJYM व BJP के कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.