Sunday Mar 22, 2026

पूर्णागिरि मार्ग से लगे नयागोठ गांव में हाथी का उत्पात

ग्राम प्रधान कंचन देवी ने ग्रामीणों को नुकसान के मुआवजा के अलावा सोलर फेंसिंग लाइन दुरुस्त करने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के पास के जंगल से लगे गांवों में हाथी की हुंकार शुरू हो गई है। हालिया वाक्या पूर्णागिरि मार्ग से लगे नयागोठ गांव का है। जहां बीती रात हाथी ने खूब उत्पात मचाया। एक दुकान को नुकसान पहुंचाने के कई ग्रामीणों की फसल बर्बाद कर दी।

 

पूर्णागिरि मार्ग से लगे नयागोठ गांव में हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त दुकान का शटर।

ग्रामीणों के मुताबिक पूर्णागिरि मार्ग पर जंगल से लगे नयागोठ गांव में हाथी ने 11-12 जनवरी की रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने पंडित भीम दत्त पांडेय की दुकान दुकान का शटर क्षतिग्रस्त किया। और बाद में 5 ग्रामीणों (मोहन भंडारी, विनीत सिंह, सतीश पंत, जगदीश पंत और रमेश सिंह) की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल रौंद दी। हाथी की हुंकार से जगे ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्राम प्रधान कंचन देवी ने ग्रामीणों को फसल नुकसान का मुआवजा देने के अलावा वन विभाग से सोलर फेंसिंग लाइन दुरुस्त करने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.