पूजा-अर्चना के बाद होगा जन संवाद कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 13 जनवरी को चंपावत जिले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री बरेली से हेलीकॉप्टर से अपरान्ह डेढ़ बजे रियासी के अस्थाई हैलीपेड में उतरेंगे।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक CM कल 13 जनवरी को सीमांत रियासीबमन गांव में स्थित मां रणकोची मंदिर में दर्शन करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। अपरान्ह 3.15 बजे रियासी से खटीमा रवाना होंगे।

© 2026. All Rights Reserved.