Wednesday May 6, 2026

लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस टीम ने टनकपुर-पिथौरागढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान के पास आज 12 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़ा। चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही कार को सीज किया गया।

 

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक शिरोमणि जोशी (29) निवासी बड़ोली चंपावत को गिरफ्तार करने के साथ ही कार को भी सीज किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमंत कठैत, अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन जोशी, हेड कांस्टेबल प्रदीप बोरा व कास्टेबल चंदन सिंह शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.