Wednesday Feb 4, 2026

लोहाधार में ₹283.83 लाख की लागत वाले अंबेडकर भवन के लिए पहली किस्त के रूप में 113.53 लाख रिलीज

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के गोरखानगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹283.83 लाख की राशि मंजूर की गई है। निर्माण कार्य का क्रियांवयन कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड करेगा।

 

योजना के प्रथम चरण में कुल स्वीकृत लागत का 40% (₹113.53 लाख) की प्रथम किस्त निर्गत कर दी गई है। DM मनीष कुमार ने निर्माण कार्य को वित्तीय नियमों एवं शासनादेश के अनुरूप पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अंबेडकर भवन के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध होगा। यह भवन अनुसूचित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों, योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने का केंद्र बनेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.