बनबसा थाने की पुलिस ने दबोचा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। पुलिस ने दो NBW (गैर जमानती वारंटी) अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। SP अजय गणपति ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के निस्तारण के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में ये कार्रवाई की गई है
न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन करते हुए बनबसा थाने की पुलिस ने 11 जनवरी को 2 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा। अब्दुल हस्मथ निवासी वार्ड नंबर 3 वर्मा लाईन टनकपुर और इंद्र सिंह पुजारा निवासी गांगी दयूरी खटीमा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, अपर उप निरीक्षक लक्ष्मण चंद्र, कांस्टेबल उमेश प्रसाद और विक्रम सिंह शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.