Wednesday Feb 4, 2026

BJP अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी का गृह जिले पहुंचने पर हुआ स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत। BJP अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभिमान चलाया जाएगा। प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गृह क्षेत्र पहुंचे प्रहरी ने कहा कि इस वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उनके विकास के लिए काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

सूरज प्रहरी।

 

 

इससे पूर्व चंपावत और नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरज प्रहरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि प्रहरी को भाजपा नेतृत्व की ओर से जो दायित्व सौंपा गया है वह आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, सभासद बबीता प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, अनीता प्रहरी, दलीप सिंह महर, कैलाश अधिकारी, पारस महर आदि शामिल थे।

चंपावत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी का स्वागत  रते लोग।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.