चंपावत में टैक्सी मालिक कल्याण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में टैक्सी मालिक कल्याण समिति ने वाहनों की फिटनेस को लेकर जारी सरकारी आदेश को गलत बताते हुए इसे उत्पीड़न की कार्रवाई बताया। आज 11 जनवरी को भैरवां टैक्सी स्टैंड में टैक्सी मालिक यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष कमल सिंह के संचालन में हुई बैठक में टैक्सी मालिकों, संचालकों और चालकों की कई अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
टैक्सी मालिक कल्याण समिति ने भैरवां स्थित टैक्सी स्टैंड में लगातार हो रही तोड़फोड़ और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। समिति ने इसके लिए CCTV कैमरे लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस दौरान चालकों को वाहनों के सभी दस्तावेज साथ में रखने, यात्रियों के साथ अभद्रता नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने सहित कई निर्देश दिए गए।
बैठक में संगठन के सचिव कृष्णानंद जोशी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तड़ागी, विजय चौधरी, मुकेश सिंह, मनोज कुमार, प्रकाश सिंह, हीरा सिंह, रोशन कुमार, भुवन चंद्र पांडेय, अशोक सिंह, दीपक खर्कवाल, महेंद्र राम, पवन जोशी, हरीश जोशी, जगदीश जोशी, किशोर सिंह, कुंवर सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह रावत, संजय कुमार, राकेश फर्त्याल, तेज सिंह, पूरन जोशी, राकेश कुमार, खगेश खर्कवाल सहित कई टैक्सी मालिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.