Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख नंदा बल्लभ को बनाया विधायक प्रतिनिधि

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोटविकासखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी, प्रगति समीक्षा और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से नंदाबल्लभ बगौली को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

नंदा बल्लभ बगौली।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर नंदा बल्लभ बगौली को ये जिम्मेदारी सौंपी है। बाराकोट के पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख बगौली  क्षेत्र की समस्याओं और विकास को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। अब उन्हें  विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने व बैठकों का आयोजन कर विधायक को रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है। विधायक ने संबंधित विभागों और अधिकारियों से नंदा बल्लभ बगौली को विधायक प्रतिनिधि के रूप में बाराकोट विकासखंड से जुड़े विकास कार्यों, बैठकों और संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ हरसंभव सहयोग देने को कहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.