Monday Apr 20, 2026

भाजपा का आरोप-अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की संस्तुति के बाद भी विपक्ष  अनर्गल बयानबाजी से फैला रहा अराजकता

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। भाजपा ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों में सदबुद्धि को लेकर भजन कीर्तन किया। उसने तमाम विपक्षी दलों पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। आज 11 जनवरी को भाजपा के लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर  में भजन कीर्तन का आयोजन किया। कहा कि अंकिता हत्याकांड पर आरोपी जेल में हैं और अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने CBI जांच की भी संस्तुति दे दी है। 

इसके बाद भी विपक्ष अनर्गल बयानबाजी से अराजकता पैदा कर रहा है। इसी को देखते हुए भाजपा प्रदेश के कई मंदिर में ये कार्यकम आयोजित कर रहा है। कार्यकम में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री निर्मल माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, भास्कर गड़कोटी, पंकज ढेक, सूरज कुमार, शेखर जोशी, दीपक जोशी,विनोद बगौली, विजय कुमार आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.