Wednesday Dec 17, 2025

पांव से दिव्यांग हिम्मत सिंह दूसरों को दे रहे कंप्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण 
2022 में राज्य दिव्यांग पुरस्कार मिल चुका है हिम्मत को 
देवभूमि टुडे 
चंपावत/देवीधुरा। जन्म से पांव से दिव्यांग होने के बावजूद पहले खुद पढ़ा और फिर अब दूसरों को हुनरमंद बना रहे हिम्मत सिंह को प्रशासन ने मदद की
है। मां वाराही धाम देवीधुरा में निशुल्क कंप्यूटर सेंटर चला रहे हिम्मत को प्रशासन ने 4 कंप्यूटर सेट दिए हैं। कल 4 नवंबर को इन कंप्यूटर सेटों को उद्योग विभाग के महाप्रबंधक पंकज तिवारी ने हिम्मत सिंह को भेट किया। 
कुछ समय पूर्व चंपावत में हुए जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्राम रिखोली के दिव्यांग हिम्मत सिंह सिंगवाल ने गरीब युवक-युवतियों को नि:शुल्क
कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। हिम्मत देवीधुरा में दिव्यांग सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने विभागीय अधिकारियों को विभागों में पुराने अथवा अप्रयुक्त कंप्यूटर दिव्यांग हिम्मत सिंह को देने को कहा था। जिसके बाद कई विभागों ने कुलचार कंप्यूटर सैट उपलब्ध कराए। 
 

कल तीन कंप्यूटर सेट उद्योग केंद्र के प्रबंधक पंकज तिवारी ने देवीधुरा जाकर दिव्यांग हिम्मत सिंह सिंगवाल के संस्थान को सौंपे। इस काम में जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल और जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह का विशेष सहयोग रहा। वर्ष 2020 से दिव्यांग सेवा केंद्र के जरिए सेवा देने वाले हिम्मत सिंह को 2022 में राज्य दिव्यांग पुरस्कार दिया गया। 2023 में उन्हें वीरभद्र सोसायटी देहरादून ने पुरस्कृत किया। 30 सितंबर को डीएम मनीष कुमार ने विषम परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया है।
 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.