मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 1.82 करोड़ रुपए निर्गत किए जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के रियासीबमन गांव के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रणकोची मंदिर में पर्यटन अवस्थापना के लिए सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण होगा। इससे संबंधित कार्यों के लिए 4.57 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही राशि निर्गत करने को भी मंजूरी दी गई है।
सूचना विभाग के मीडिया ग्रुप के मुताबिक कार्यदायी संस्था उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड देहरादून द्वारा प्रस्तुत आगणन के सापेक्ष मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 1.82 करोड़ रुपए निर्गत किए जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। रणकोची मंदिर का संरचनात्मक पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के साथ परिसर को आधुनिक सुविधायुक्त करते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक वातावरण विकसित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएँ, प्रतीक्षालय, संकेतक बोर्ड, पेयजल एवं अन्य आवश्यक पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंदिर के पुजारी एवं भाजपा नेता पंडित हरीश भट्ट ने रणकोची मंदिर के लिए वित्तीय स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है
© 2026. All Rights Reserved.