उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-बंतोली के बीच पाले में रपटने से हुआ हादसा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-बंतोली के बीच पाले में एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाले से रपट कर कैंटर विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार एक महिला जख्मी हो गई।

जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-बंतोली के बीच पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रहा एक कैंटर आज 11 जनवरी को पाले में रपट गई। कैंटर के विपरीत दिशा से आ रही कार से टकराने से एक कार सवार महिला जख्मी हो गई। चोटिल महिला पिथौरागढ़ की नैनसैनी निवासी भावना ऐरी को आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉ. कुलदीप जोशी ने प्राथमिक इलाज के बाद सिर में लगी चोट के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर किया।
© 2026. All Rights Reserved.