Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट मायावती आश्रम में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती

अंग्रेजी कलैंडर के मुताबिक 12 जनवरी लेकिन भारतीय पंचांग के अनुसार आज माघ के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को होती है जयंती

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी को है, लेकिन अद्वैत आश्रम मायावती में उनकी जयंती भारतीय पंचांग (हिंदू तिथि) के अनुसार आज ( माघ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी) 10 जनवरी को मनाई गई। अद्वैत आश्रम मायावती स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।  यहां उन्होंने 1901 में 15  दिन तक ध्यान और साधना की थी। इस कारण हर वर्ष उनकी जयंती को विशेष रूप से तिथि के अनुसार आयोजित किया जाता है। जबकि देशभर में 12 जनवरी को ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

आज शनिवार को हुए कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। आश्रम के मैनेजर स्वामी सुहृदयानंद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, वेदांत दर्शन, युवा शक्ति के महत्व और मानव सेवा की जानकारी दी। उन्होंने स्वामी जी के विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान स्वामी एकदेवानंद, भास्कर मुरारी, कीर्ति बगौली, अमरनाथ वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी, जनार्दन चिल्कोटी, योगेश बगौली, शेखर पुनेठा सुमित पुनेठा, आनंद करायत, भवान सिंह फर्त्याल, तारा सिंह, नवीन पंत, रेनू गड़कोटी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.