Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत में गांधी मूर्ति के सम्मुख उपवास करेगी कांग्रेस

देवभूमि टुडे

चंपावत। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी  अधिनियम) में हुए बदलाव से कांग्रेस नाराज है। कल 11 जनवरी को पार्टी चंपावत सहित उत्तराखंड के सभी जिलों में सांकेतिक विरोध जताएगी।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि पार्टी कल रविवार को चंपावत में गांधी चौक में उपवास रखेगी। पार्टी का कहना मनरेगा के नाम और काम में बदलाव कर सरकार आम लोगों और कमजोर तबके को नुकसान पहुंचा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम  से संचालित ऐतिहासिक योजना को हटा सरकार ने बापू का अपमान किया है। पार्टी ने कहा कि यह सीधे तौर पर महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की सोची समझी चाल है। इसके विरोध में पार्टी कल से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगी। इसे लेकर जिलाध्यक्ष ने आज बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस की। 

फरवरी 2006 से शुरू मनरेगा के स्थान पर केंद्र सरकार ने 21 दिसंबर 2025 को नया कानून बनाया। VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन) कानून 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की कड़ी का एक हिस्सा है।  




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.