12 जनवरी तक अभियान चल आएगा भारतीय जनता युवा मोर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में BJYM (भारतीय जनता युवा मोर्चा) ने Students for One Nation one Election के अंतर्गत लोहाघाट में हस्ताक्षर अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान युवाओं ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन किया।
आज 10 जनवरी को BJYM ने पीजी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं को एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कहा कि एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों की बचत होगी। प्रशासनिक कार्यों में रफ्तार आएगी और जनता को बार-बार चुनावी प्रक्रियाओं की झंझट से राहत मिल सकेगी। यह अभियान 12 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान BJYM के नगर अध्यक्ष विनोद बगौली, राहुल जोशी, योगेश तिवारी, अजय बिष्ट, उमेश बिष्ट, नीरज बोहरा, मुकेश जोशी, धीरज, हिमांशु, पारस, दीपांशु, आरती, नीलम बोहरा, रश्मि जोशी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.