Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर बैराज में अतिक्रमण कर बनाई गई 6 दुकानों को किया ध्वस्त

NHPC टनकपुर पावर हाउस प्रबंधन की शिकायत पर हुई कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। NHPC टनकपुर पावर हाउस प्रबंधन की शिकायत पर टनकपुर में प्रशासन ने बैराज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 6 दुकानों को ध्वस्त किया। बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए ये अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।

अतिक्रमण हटाती मशीन व अधिकारियों से बात करती महिला।

आज 10 जनवरी को टनकपुर के तहसीलदार तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाते वक्त पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.