Monday Aug 31, 2026

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की थी

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा भी

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। प्रदेश सरकार की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने से साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को फायदा होगा। ये जानकारी सूचना विभाग की ओर से दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर 60 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की थी। वर्तमान में 65 साल से अधिक उम्र के पुरुष और महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

वहीं मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा की है। जिसे बाद में पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा और पिंक ई बस सेवा के जरिए महिलाएं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.