Thursday Feb 19, 2026

मंच में 71 एंव दिगालीचौड़ में 21 असहाय, निर्धन, दिव्यांगजन, तलाकशुदा, बुर्जुग, विधवा आदि को कंबल, तिरपाल और किचन सेट वितरित किए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। रेडकॉस सोसायटी ने 92 लोगों को आवश्यकतानुसार सामग्री वितरित की। कल 9 जनवरी को  जन जन की सरकार, जन जन के द्वार' कार्यक्रम में दुबडजैनल न्याय पंचायत के मंच में में 71 एंव दिगालीचौड़ में 21 असहाय, निर्धन वर्ग,तलाकशुदा,  दिव्यांगजन, बुर्जुग, विधवा आदि वर्ग के लोगों को ये मदद की गई।

रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष DM मनीष कुमार के मार्गदर्शन में सोसायटी के उपाध्यक्ष CMO डॉ. देवेश चौहन की देखरेख में कंबल, तिरपाल और किचन सेट वितरित किए गए। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्यगण जनार्दन चिल्कोटी, प्रेमा चिलकोटी और ACMO डॉ. इंद्रजीत पांडेय मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.