CDO डॉ. जीएस खाती ने किया टनकपुर उप जिला अस्पताल का निरीक्षण
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने टनकपुर SDH (उप जिला अस्पताल) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज 9 जनवरी की देर शाम उन्होंने अस्पताल के भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात कर चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लेते हुए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।





CDO डॉ. खाती ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निरंतर निगरानी एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर की सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और डायलिसिस यूनिट की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया। पिछले महीने लगाई गई डायलिसिस यूनिट का लाभ अब तक लगभग 40 मरीज ले चुके हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल के अलावा CMS डॉ. घनश्याम तिवारी और अन्य डॉक्टर व कार्मिक भी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.