Wednesday Feb 4, 2026

सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलपथ के पास हुई टक्कर

टक्कर लगने के दौरान स्कूटी की चपेट में आने से पैदल चल रही एक युवती भी हुई चोटिल

टनकपुर अस्पताल में चल रहा इलाज

चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलपथ के पास एक अज्ञात वाहन और स्कूटी सवार में भिड़ंत हो गई। टक्कर में महिला स्कूटी सवार चोटिल हो गई। वहीं टक्कर लगने के दौरान स्कूटी की चपेट में आने से पैदल चल रही एक युवती भी चोटिल हो गई। दोनों घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

NH पर कमलपथ के पास आज 9 जनवरी की शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मंजू चंद (39) निवासी बिचई टनकपुर चोटिल हो गई। स्कूटी सवार महिला बनबसा से अपने घर बिचई आ रही थी। इसी दौरान स्कूटी की चपेट में आने से पैदल चल रही  18 साल चंदनी की साक्षी उप्रेती चोटिल हो गई। उन्हें आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया।  इलाज करने वाले डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों  घायलों का इलाज किया जा रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.