“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत मंच में
बहुद्देशीय शिविर में 1997 से अधिक ग्रामीण ने हिस्सा लिया
देवभूमि टुड (सौजन्य सूचना विभाग)
देवभूमि टुडे
चंपावत। न्याय पंचायत दुबड़जैनल के GIC मैदान मंच में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत हुए बहुद्देशीय शिविर में 116 से अधिक शिकायत पत्रों में से 105 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आज 9 जनवरी को CDO डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में हुए शिविर में ग्रामीणों की सभी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करने की हिदायत दी गई।







चिकित्सा विभाग ने 698, पशुपालन विभाग ने 754, आयुष/होम्योपैथी ने 157, डेयरी विभाग ने 52, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 96, पंचायती राज ने 28, ग्रामीण विकास ने 26, महिला एवं बाल विकास ने 23, सहकारिता द्वारा 19, कृषि ने 16, उद्यान व मत्स्य ने 15-15, सेवायोजन ने 15, श्रम ने 9, समाज कल्याण ने 6, खाद्य पूर्ति ने 7, ऊर्जा विभाग ने 2 और बैंकिंग सेवाओं के अंतर्गत 4 ग्रामीणों को लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त 38 लोगों का आधार पंजीकरण व संशोधन किया गया।
शिविर में रक्त जांच, आधार संशोधन, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड सेवाएं, पेंशन, प्रमाण-पत्र आवेदन (163 से अधिक), स्वास्थ्य परीक्षण, कृषि इनपुट वितरण, स्वरोजगार प्रशिक्षण, सहकारी योजनाओं की जानकारी एवं पशु स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सामूहिक बालिका जन्मोत्सव मनाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रदर्शनी लगाई।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, SDM अनुराग आर्या, CAO धनपत कुमार, BDO अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.