237 करोड़ ₹ से बन रहे लोहाघाट के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का DM ने किया निरीक्षण
कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं उनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट छमनिया में करीब 237 करोड़ रुपये से बन रहे राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के काम में तेजी लाने के DM मनीष कुमार ने निर्देश दिए। आज 9 जनवरी को निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान देने की हिदायत दी। DM ने तहसीलदार को सप्ताह में कम से कम दो दिन निर्माण स्थल का निरीक्षण करें तथा प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।


DM मनीष कुमार ने निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं उनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही धूल व प्रदूषण के लिए रोज पानी का छिड़काव करने को कहा। निरीक्षण के दौरान महिला स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में फुटबॉल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल एवं अन्य खेल मैदान सहित खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर व एडमिन ब्लॉक की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभागों के अधिकारी, कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.