Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर GRP की रेलवे बैरक के कमरे में कुंडे से लट का मिला प्रकाश सिंह बोहरा

मूल रूप से सिमलटुकड़ा बाराकोट का रहने वाला है मृतक

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। GRP (गर्वनमेंट रेलवे पुलिस) के एक कर्मी की संदिग्ध मौत हुई है। वं जीआरपी की रेलवे बैरक के कमरे में कुंडे से लटके मिला। मृतक बाराकोट क्षेत्र के रहे वाले हैं। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रकाश सिंह बोहरा। (फाइल फोटो)

 

जानकारी के मुताबिक टनकपुर रेलवे स्टेशन में तैनान GRP कर्मी प्रकाश सिंह बोहरा (27) पुत्र नारायण सिंह GRP की पुरानी बैरक के एक कमरे में कुंडे से लटके मिले। प्रकाश सिंह बोहरा कल 8 जनवरी को दिन में ड्यूटी करने के बाद शाम को GRP के पुराने बैरक में गए थे। रात में GRP के ASl कैलाश नाथ जब बैरक में फ्रेश होने गए, तब प्रकाश सिंह बोहरा पंखे के कुंडे में लटका देखा। आज 9 जनवरी को पोस्टर्माटम करने के बाद शव बाराकोट से पहुंचे परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रकाश सिंह बोहरा मूल रूप से सिमलटुकड़ा बाराकोट के रहने वाले हैं। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.