Wednesday May 6, 2026

टनकपुर में हुए मुख्य तहसील दिवस में कई का निस्तारण हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/ टनकपुर। टनकपुर में हुए तहसील दिवस का में 64 शिकायत आई। DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज 5 मई को हुए तहसील दिवस में कई  समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ। अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस के दौरान सरस्वती चंद, निवासी भजनपुर द्वारा क्षेत्र में खतरा बने पेड़ों के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई। जिस पर DM ने वन विभाग, वन निगम एवं संबंधित अधिकारियों को जिले में चिन्हित सभी जोखिमपूर्ण पेड़ों का नियमानुसार शीघ्र कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नौलापानी की मीना देवी द्वारा गैस आपूर्ति वाहन की व्यवस्था को लेकर उठाई गई समस्या पर DM ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं छीनीगोठ की इंद्र देव विश्वकर्मा द्वारा पुलिया निर्माण की मांग पर BDO को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने को कहा गया।

टनकपुर तहसील दिवस।

राजेंद्र प्रसाद, आदित्य एवं सूरज द्वारा पुरस्कार धनराशि लंबित होने की शिकायत पर DM ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को 2 दिन के भीतर पात्र लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुष्पा विश्वकर्मा द्वारा बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग पर वन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सभासद दिलावर अली द्वारा नालियों की सफाई एवं दूषित पेयजल की शिकायत पर नगर पालिका EO ऋषभ उनियाल को नगर की सभी नालियों की सफाई, झाड़ी कटान एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

DM ने पेयजल गुणवत्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही पटवारी को संबंधित क्षेत्र में भेजकर पानी की जांच कराई गई, जिसमें पानी साफ पाया गया। इसके बाद  शिकायतकर्ता के संतुष्ट नहीं होने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को शिकायतकर्ता के घर से भी पानी का नमूना मंगाया गया, जो मानकों के अनुरूप पाया गया। शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के बावजूद एहतियातन जिलाधिकारी ने नियमित जल परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिलाड़ की किरन देवी द्वारा सोलर लाइट स्थापना की मांग पर उरेडा के परियोजना अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त गीता मेहता द्वारा आयुष्मान कार्ड की सीमा वृद्धि, राहुल सिंह, निवासी चंदनी द्वारा विद्युत समस्या, हर्षवर्धन सिंह द्वारा गृहकर नामांतरण तथा निर्मला देवी द्वारा संपर्क मार्ग सुधार संबंधी शिकायतों सहित अन्य प्रकरणों को भी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में SDM विपिन पंत, DDO दिनेश सिंह दिगारी, CAO धनपत कुमार, CEO मान सिंह सहित विभिन्न अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.