Wednesday Feb 4, 2026

सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने CM को भेजा ज्ञापन

उप तहसील खोलने सहित 6 मांगों को लेकर DM के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। लधियाघाटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सबका विकास पार्टी ने मोर्चा खोला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी ने लघिया घाटी के खरही गांव में उप तहसील खोलने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

नरेंद्र उत्तराखंडी।

सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद उत्तराखंडी का कहना है कि 28 ग्राम पंचायतों का केंद्र लघिया घाटी का ये इलाका विकास में पिछड़ा क्षेत्र है। इसके विकास के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। इस क्रम में लधिया और क्वैराला घाटी की 16 हजार की आबादी के लिए उप तहसील जरूरी है। जिसका मुख्यालय खरही को बनाया जाए। इसके अलावा सबका विकास पार्टी ने बैजकोट में डिग्री कॉलेज खोलने, 33 केवी विद्युत सब स्टेशन खोलने, पशु सेवा केंद्र का संचालन करने, पुलिस चेकपोस्ट खोलने और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। संगठन ने ऐसा नहीं किए जाने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.