चंपावत मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में 366 बच्चों सहित कुल 443 लोगों का परीक्षण हुआ
रोस्टर बना स्कूलों में बच्चों की पहचान कर नियमित थैरेपी होगी: DM मनीष कुमार
देवभूमि टुडे
चंपावत। NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत नगरपालिका रेनबसेरा परिसर में RBSK (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) में 18 साल तक के 366 बच्चों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसके अलावा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 77 व्यक्तियों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर के संयोजक CMO डॉ. देवेश चैहान ने बताया कि 39 (मानसिक रूप से ग्रस्त 27 व 12 अन्य) दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए।
विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने शिविर का शुभारंभ किया। समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थी को व्हीलचेयर दी। DM मनीष कुमार ने CMO को DDRC के अंतर्गत जिले के स्कूलों में रोस्टर तैयार कर विशेष रूप से पात्र बच्चों की पहचान करने और उन्हें नियमित थैरेपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।डायट शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने को कहा। अर्ली इंटरवेंशन एवं विशेष शिक्षा परामर्शदाताओं ने बच्चों एवं अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया।


RBSK के प्रबंधक प्रेम बल्लभ भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में रेडकॉस समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, वाइस चेयरमैन व सेवानिवृत्त CMS डॉ. आरके जोशी, सोसायटी के सदस्य व सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, सभासद प्रेमा चिलकोटी, ACMO डॉ. इंद्रजीत पांडेय आदि ने सहयोग किया। शिविर में गौरव पांडेय, प्रवीण भट्ट, मदन राणा, रवि भट्ट, हरीश पांडेय, सावित्री राय, ममता मिश्रा अनीता भट्ट, संगीता जितेंद्र पांडेय आदि ने विशेष सहयोग दिया।
इन विशेषज्ञों ने सहयोग दिया:
चिकित्सा शिविर में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. युवराज पंत, चंदन हास्पिटल से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह, अर्ली इन्टरवेंशनिस्ट कम स्पेशल जुकेटर दिनेश मठपाल, चारू पांडेय, फिजियोथैरेपिस्ट शैलजा बिष्ट, शिशुपाल सिंह, साईक्रेटिक्स डॉ. आशुतोष बहुगुणा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक, फिजिशियन डॉ. दीपक रावत, डॉ. शशांक अधिकारी, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. मानसी सती, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. मुकेश तड़ागी, डॉ. मंयक शर्मा, डॉ. मनीषा कायथ, डॉ. हेम जोशी, डॉ. स्नेहलता, डॉ. कुलदीप राणा, विनोद जोशी, अमति जोशी, गोपाल सिंह देव, योगेश राय, आनंद मौनी, डॉ. उर्मिला, डॉ. स्निग्धा वर्मा, इंदु पांडेय, अनुष्का, सूरज कुमार आदि ने सेवाएं दी।



© 2026. All Rights Reserved.