Wednesday Feb 4, 2026

नेपाल सीमा से लगे टनकपुर में बाइक टैक्सी संचालन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर संचालकों का प्रदर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगे टनकपुर बैराज मार्ग पर बाइक टैक्सी (ऐसी बाइकें, जो सवारी ढोने के लिए अनुमन्य हैं) संचालन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर आज 8 जनवरी को संचालकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

 

बृहस्पतिवार दोपहर में बाइक टैक्सी संचालक CM कैंप कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि टनकपुर बैराज मार्ग से नेपाल के ब्रह्मदेव में भारतीय सीमा तक लंबे समय से बाइक टैक्सी का संचालन किया जाता है। इससे उन्हें रोजगार मिलता है, लेकिन कल बुधवार दोपहर से बैराज मार्ग पर बाइक टैक्सी के संचालन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि रोक लगने से 60 बाइक टैक्सी संचालकों के सामने रोजी का संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, फहीम खान, विजय, रोहित, विक्रम राय, भूरा अंसारी आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.