टनकपुर की घटना, अस्पताल में भर्ती
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें उप जिला अस्पताल ले गए। उपचार के बाद हालत में सुधार है।
जानकारी के मुताबिक आज 8 जनवरी की सुबह टनकपुर के SBI मार्ग निवासी एक किशोरी ने घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार हो रहा है।किशारी के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अलबत्ता स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
© 2026. All Rights Reserved.