Sunday Jan 18, 2026

चंपावत नगर पालिका ने बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर पॉलीथिन का प्रयोग सहित कई अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की

देवभूमि टुडे

चंपावत। नगर पालिका ने बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर पॉलीथिन का प्रयोग सहित कई  

अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि 9 व्यापारियों के चालान किए गए हैं।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी।

 

चंपावत पालिका टीम ने आज 7 जनवरी को शहर के कई हिस्सों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पॉलीथीन के उपयोग, एंटी-लिटरिंग और एंटी-स्पिटिंग के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान डेली प्रॉटीन सर्विस, शकील, कुरैशी चिकन शॉप, हिमांशु प्रकाश उप्रेती, सौरव, तुलसी प्रसाद, महेश पांडेय आदि की दुकानों से पॉलीथिन बरामद करने सहित अन्य अनियमितता मिली। इन दुकानदारों का चालान करते हुए 1800 रुपये का समायोजन किया गया। दुकानदारों को सफाई रखने, पॉलीथिन का प्रयोग और नालियों में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण करने वाली टीम में सचिन कुंवर, मुकेश बोहरा, प्रकाश गिरी, पवन पांडेय, सूरज पुनेठा और प्रकाश नाथ आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.