Wednesday Feb 4, 2026

BJP जिला सह मीडिया प्रभारी व सभासद रह चुके हैं चंपावत के सूरज प्रहरी

देवभूमि टुडे

चंपावत। BJP के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी व सभासद रह चुके सूरज प्रहरी को पार्टी ने अहम दायित्व दिया है। उन्हें BJP अनुसूचित मोर्चा  के प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश मंत्री बनने के देहरादून पहुंचे सूरज प्रहरी ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी, BJP अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, वरिष्ठ नेता पुष्कर काला आदि वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद एवं संगठन हित में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी (दाएं)।

नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,  प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय जी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल का आभार जताया है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जताए विश्वास को अपने काम से पूरा करने का ईमानदार प्रयास करेंगे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.