चौमेल बहुद्देशीय शिविर में 840 ग्रामीणों को मिला लाभ, 160 शिकायती पत्रों में से 140 का मौके पर निस्तारण
देवभूमि टुडे
चंपावत। न्याय पंचायत वल्सों स्थित पीएमश्री अटल उत्कृष्ट GIC चौमेल मैदान में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर में 840 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। DM मनीष कुमार ने कुल 160 शिकायती पत्रों में से 140 का मौके पर ही निस्तारण किया। ग्राम पंचायत खेती काकड़ी के 46 वर्षीय दिव्यांग गणेश सिंह और उनकी 25 वर्षीय दिव्यांग पुत्री बसंती को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया। साथ ही DM ने BDO से प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।




शिविर में चिकित्सा विभाग ने 123 से अधिक, खाद्य एवं पूर्ति ने 12, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 15, ऊर्जा निगम ने 10, सहकारिता विभाग ने 27, पशुपालन ने 40, राजस्व ने 83, बैंक एवं वित्तीय सेवाओं के अंतर्गत 29, विधिक सेवा प्राधिकरण ने 56, ग्रामीण विकास ने 65, पंचायती राज ने 42, कृषि ने 73, आयुष ने 80, होम्योपैथी विभाग ने 116, सेवायोजन विभाग ने 28, समाज कल्याण विभाग ने 6, उद्यान विभाग ने 18 और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 19 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया। 5 श्रमिकों को श्रम कार्ड दिए गए। 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को रेड क्रॉस की ओर से कंबल सहित आवश्यक सामग्री भी वितरित किए गए।
ये रहे शिविर में मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली, सतीश पांडेय, योगेश जोशी, राकेश बोहरा, अजय सिंह बिष्ट, शिवदत्त जोशी, मनोज सिंह, सतीश कुमार, गंगा देवी, SDM नीतू डांगर, CEO मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी।
© 2026. All Rights Reserved.