Wednesday Dec 17, 2025

टनकपुर में पीलीभीत चुंगी के पास की घटना 

किशोर सहित सभी सातों लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। मधुमक्खियों के झुंड ने पिछले एक माह से टनकपुर क्षेत्र में लगातार दहशत मचाई है। क्षेत्र में 15 बार मधुमक्खियों ने 37 लोगों पर हमला किया।मधुमक्खियों का ताजा हमला आज 4 नवंबर को हुआ। जिसमें एक किशोर सहित 7 लोग जख्मी हुए। टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। 

 

जानकारी के मुताबिक आज 4 नवंबर को टनकपुर में पीलीभीत चुंगी के निकट से गुजर गुजर रहे 7 लोगों पर मधुमक्खियां के झुंड ने एकाएक हमला कर दिया। 5 वर्षीय नायकगोठ निवासी आरब, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र दिव्यम कलौनी, प्रत्यूष सूंठा, नमन गोस्वामी, वन निगम कॉलोनी के राजेश मोहन, मस्जिद एरिया निवासी शाहबाज और पूर्णागिरि निवासी अनुज शर्मा पर हमला बोल दिया। सभी को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज करने वाले डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि सभी लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.