Wednesday Feb 4, 2026

CDO डॉ. जीएस खाती का औचक निरीक्षण

देवभूमि टुडे

चंपावत। विकास भवन में 5 कार्मिक गैर हाजिर मिले। CDO  डॉ. जीएस खाती के औचक मुआयने में ये तस्वीर सामने आई।

मुख्य विकास अधिकारी ने आज 7 जनवरी को विकास भवन स्थित कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी कार्यालय में 2 कार्मिक, पंचस्थानी कार्यालय में 1, ग्रामीण निर्माण विभाग में 1 और उद्यान विभाग में 1 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान CDO ने विकास भवन में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। शौचालयों का निरीक्षण कर गंदे स्थलों को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन एवं कर्मचारियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

चंपावत के विकास भवन में मुआयना करते CDO डॉ. जीएस खाती। 

साथ ही विकास भवन में ड्राइवरों के बैठने के लिए कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होने की स्थिति को देखते हुए CDO ने DDO को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुआयने के दौरान DDO दिनेश डिगारी, आरएस सामंत सहित कई अधिकारी-कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.