कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में टनकपुर में हुआ प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के असल दोषियों को सजा देने की मांग और मामले में भाजपा सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने धामी सकार को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में टनकपुर तुलसी राम चौराहे में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाना हर उत्तराखंडी की जिम्मेदारी है। अंकित हत्याकांड में VIP के नाम के खुलासे और मामले की CBI जांच की कांग्रेस ने मांग की है। आरोप लगाया कि भाजपा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा तो देती है, लेकिन बेटियों को इंसाफ दिलाने में नाकाम रही है। कहा गया कि जब तक अंकिता भंडारी को सच्चा न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। 6 जनवरी को हुए पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
अंकिता भंडारी ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में रिसेप्सनिस्ट थी। 18-19 सितंबर 2022 को गायब होने के बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने 30 मई 2025 को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कांग्रेस का आरोप है कि SIT जांच अधूरी है और असली दोषियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.