ADM केएन गोस्वामी ने दिए निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत। ADM केएन गोस्वामी ने फसल बीम क्लेम की धनराशि के वितरण का ब्योरा तलब किया है। आज 6 जनवरी को कलक्ट्रेट में जिले की तमाम सहकारी समितियों के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिए। 15 जनवरी को ब्योरा प्रस्तुत कर सभी समिति काश्तकारों को बीमा क्लेम की धनराशि देने के निर्देश दिए। बैठक में समितियों के अध्यक्षों एवं काश्तकार मौजूद थे। बैठक में धुरा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, चंपावत समिति के पूर्व अध्यक्ष विकास साह, मंच समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हरतोला समिति के सूरज सिंह, सीमिया समिति के रघुवर सिंह, कोट अमोड़ी के अध्यक्ष मीना बोहरा, पूर्व अध्यक्ष विकास साह, देवीदत्त जोशी, मोहन चंद्र जोशी सहित तमाम समितियों के अध्यक्ष व किसान प्रतिनिधि थे।

प्रतिनिधियों का कहना था कि एक समान फसल की क्षति होने के बाद भी किसानों को एक जैसा बीमा क्लेम नहीं मिलने का सहकारी समिति के अध्यक्षों और अनेकों काश्तकारों ने आरोप लगाया था। उनका कहना था कि फसल बीमा करवाने के बावजूद ज्यादातर सहकारी समितियां के किसानों को समुचित बीमा क्लेम नहीं मिल सका है। सहकारी समितियों के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एक सप्ताह पूर्व 31 दिसंबर को DM के सम्मुख इस मामले को रखा था।
किसानों का कहना था कि सहकारी समिति के माध्यम से किसानों ने बीमा कंपनी से 5% बीमा प्रीमियम की दर से बीमा भी कराया, लेकिन भारी नुकसान के बाद भी उन्हें बीमा क्लेम नगण्य मिला। यहां तक कि चंपावत ब्लॉक की एक जैसी भौगोलिक स्थिति, एक जैसे मौसम और एक जैसे नुकसान के बावजूद एक जैसा बीमा क्लेम नहीं दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.