Sunday Jan 18, 2026

शिव महिला कलस्टर बमनजौल के चुनाव हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत। तलियाबांज गांव की ईश्वरी जोशी लगातार दूसरी बार शिव महिला कलस्टर बमनजौल के अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई है। आज 6 जनवरी को हुई कलस्टर की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। 

ईश्वरी जोशी।

इसके अलावा कलस्टर में मथियाबांज की मोनिका बिष्ट को उपाध्यक्ष, धूरा की गोविंदी देवी को सचिव, डांडा की प्रेमा बोहरा को उप सचिव, सिलार की कलावती देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी पंडित शंकर जोशी एवं धूरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर भावना जोशी, रेखा राना, नीता बिष्ट, हीरा देवी, मंजू देवी, आशा देवी, दीपा जोशी, नीरू देवी, उमेश चंद्र, विजयानंद, भुवन चंद्र समेत तमाम लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.