टनकपुर के मनिहारगोठ में एक युवती की संदिग्ध मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर शहर के पास के गांव की एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। यद्यपि मौत की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन हालात को देखते हुए आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टनकपुर शहर के पास के गांव मनिहारगोठ में 5-6 दिसंबर की रात समरीन (18) घर में एक फंदे में लटकी मिली। समरीन फंदे से दुपट्टे से लटकी मिली। बताया गया कि वाकये के दौरान घर में नानी और समरीन के अलावा कोई और नहीं था। परिवार के लोग विवाह समारोह से लौटे, तो उन्होंने समरीन को फंदे में लटका देखा। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी और उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए।
उप जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद उमर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। आज 6 जनवरी की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका ने हाल ही में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह छह बहनों और दो भाई में सबसे छोटी थी।
© 2026. All Rights Reserved.